खंडवा नगर: खंडवा में आरटीओ और जनप्रतिनिधि में हुई तू-तू मैं-मैं, सड़क पर बैठकर सुनी जनता की शिकायतें, एफआईआर की धमकी से बढ़ा हंगामा
खंडवा। गुरुवार सुबह 10 बजे शहर में एक बार फिर आरटीओ विभाग को लेकर बवाल खड़ा हो गया। क्रेशर संचालकों ने आरटीओ पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। जूनी इंदौर लाइन पर धर्मकांटे के पास विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे स्वयं सड़क पर बैठ गए और आम जनता व क्रेशर संचालकों की समस्याएं सुनीं।