कासगंज: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया, हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
पुलिस अधीक्षक कासगंज के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव तथा आपात स्थिति में सहायता के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।