सिकंदराराऊ: गांव सुल्तानपुर के पास ट्रैक्टर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
जनपद हाथरस की सिकंदरा राऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर के पास बाइक को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में गांव सुल्तानपुर निवासी पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा राऊ पर भर्ती कराया गया जहाँ से घायलों को रेफर किया गया।