बहादुरपुर: ट्रैक्टर ट्रॉली में राशन के चावल का अवैध परिवहन, बहादुरपुर थाने में एफआईआर दर्ज
ट्रैक्टर ट्रॉली से राशन दुकान पर मिलने वाले चावल का अवैध परिवहन करने पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ने शुक्रवार की शाम 6 बजे बहादुरपुर थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। ट्रैक्टर ट्राली में 66 बोरी चावल मिला था जिनका वजन 32.82 क्विंटल था। तौफिक पुत्र राज मोहम्मद खान निवासी बहादुरपुर द्वारा सोनालिका ट्रैक्टर एमपी 40 एसी 4492 से चावल का अवैध परिवहन कर रहा था।