बहादुरपुर: ग्राम करीला में दो लोगों ने 30 वर्षीय युवक के साथ की मारपीट व दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
बहादुरपुर थाने में शुक्रवार की शाम 4:30 बजे रवि पुत्र गोकुल अहिरवार निवासी ग्राम थनरपुर थाना पथरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गुरुवार की रात 11 बजे उसके साथ ग्राम करीला में माता मंदिर के टीन शेड के पास घासीराम निवासी लिधोरा तथा शिवम निवासी थनरपुर ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी एवं अश्लील गालियां दी। बहादुरपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।