बहादुरपुर: निलीघुरक गांव से 19 वर्षीय युवती लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी की रिपोर्ट
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली निलीघुरक गांव से 19 वर्षीय युवती लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया की युवती फतेहाबाद गांव की रहने वाली है जो निलीघुरक गांव में थी वहीं से युवती लापता हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।