बहादुरपुर: ग्राम अथाईखेड़ा में 55 वर्षीय व्यक्ति फांसी पर लटका मिला, मौत
जानकारी अनुसार बहादुरपुर थाना अंतर्गत ग्राम अथाईखेड़ा में 55 वर्षीय गजेंद्र सिंह पिता प्रताप सिंह यादव अपने कच्चे घर के कमरे में शनिवार की शाम 6 बजे फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिससे उसकी मौत हो गई। बहादुरपुर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। बहादुरपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।