झांसी: झांसी में स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली विभाग अधिकारी और उपभोक्ता के बीच बहस, बोले- समस्या पर हेल्पलाइन नंबर लगाए
Jhansi, Jhansi | Apr 9, 2026 बिजली विभाग के स्मार्ट मीटर को लेकर हर रोज नए झगड़े सामने आ रहे हैं। गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मीटर बंद हो जाने को लेकर बिजली विभाग के अधिकारी और एक उपभोक्ता के बीच कहासुनी हो रही है। बिजली उपभोक्ता शिकायत लेकर पहुंचा था कि उसका मीटर बंद हो गया है। बिजली विभाग के अधिकारी ने समस्या का समाधान करने की बजाय हेल्पलाइन नंबर दे दिया।