गोपालगंज: सदर अस्पताल के सामने जलजमाव, दुर्गंध से इन्फेक्शन का खतरा, बारिश और नाले के पानी से बढ़ी समस्या
गोपालगंज स्थित सदर अस्पताल के मुख्य भवन के सामने जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। हाल ही में हुई बारिश के बाद अस्पताल परिसर के सामने बारिश का पानी और नाले की गंदगी जमा हो गई है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है और मरीजों व उनके परिजनों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।अस्पताल के नए भवन के सामने जमा पानी से दुर्गंध आ रही है। नाले का दूषित पानी सड़क पर फैलने