जलालाबाद: थाना अल्लाहगंज क्षेत्र में एमपी गुजरात ढाबा के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से मामा-भांजे घायल
शाहजहांपुर के अल्लागंज थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर एमपी गुजरात ढाबा के सामने रविवार की रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र के दलेल नगर निवासी अशोक पुत्र रामसेवक अपने भांजे जितेंद्र पुत्र लालाराम के साथ ढाबे पर खाना खाने के बाद घर लौट रहे थे