हनुमानगढ़: दिनदहाड़े महिला से सोने की ताबीज छीनने वाले दो लुटेरों को जंक्शन पुलिस ने किया गिरफ्तार
शहर में दिनदहाड़े एक महिला से सोने की ताबीज छीनने वाले दो शातिर लुटेरों को जंक्शन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है और उन्हें रविवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सतीपुरा निवासी रेशमा पत्नी भगवानराम शनिवार को एक घर से दूध लेने जा रही थी। तभी यह वारदात हुई।