मिर्ज़ापुर: एसएन पब्लिक स्कूल मुसफ्फर गंज में अवार्ड सेरेमनी कार्यक्रम, डायरेक्टर ने कहा- यह गौरवशाली पल है
नगर के मुसफ्फर गंज स्थित एशियन पब्लिक स्कूल में रविवार को अवार्ड सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को कई कैटेगरी में अवार्ड दिए गए। जिसमें कक्षा में प्रथम रहने वाले, 100% अटेंडेंस, हैण्ड राइटिंग समेत तमाम कैटेगरी बनाए गए थे, जिसमें बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान बच्चों के अभिभावक भी मौजूद थे, जो काफी गदगद नजर आये।