उज्जैन शहर: बारह खोली क्षेत्र में मकान तोड़ने के विरोध में रहवासियों का महाकाल थाने पर प्रदर्शन
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत हरिफाटक क्षेत्र में समानांतर ब्रिज निर्माण कार्य के लिए बारह खोली इलाके में करीब 30 मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही तनाव की स्थिति बन गई। शुक्रवार को नगर निगम की टीम भवन अधिकारी राजकुमार राठौर और सौम्या चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और एक मकान पर बुलडोजर कार्रवाई की। इसके विरोध में रहवासियों