कैराना: कैराना में सर्राफा बाजार में बेखौफ महिला और पुरुष चोर पहुंचे, दुकान में चोरी की कोशिश सीसीटीवी में कैद
Kairana, Shamli | May 13, 2026 शामली जिले के कैराना में बुधवार शाम करीब छह बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रात्रि का नगर के सर्राफा बाजार का है, जिसमें महिला और पुरूष की गतिविधियां दिखाई दी। जहां मोहल्ला बिसातियान निवासी मोहम्मद फरहान की दुकान का शटर उखाड़कर पुरुष चोर दुकान के अंदर घुस गया, जबकि नकाबपोश महिला चोर बाहर बैग लेकर निगरानी करती दिख रही।