बरेली: बरेली में SSP का बड़ा शिकंजा, 67 हिस्ट्रीशीटर पुलिस के रडार पर, हर गतिविधि पर रहेगी पैनी नजर
बरेली में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में गौकशी, नकबजनी, धोखाधड़ी, हत्या, जुआ, लूट, डकैती, चोरी और NDPS एक्ट जैसे गंभीर मामलों में शामिल 67 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है। अब ये सभी हिस्ट्रीशीटर पुलिस की कड़ी निगरानी में रहेंगे। उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी,