बांका: जगतपुर माेहल्ला के पास कार व टाेटाे की हुई टक्कर, दुर्घटना में टाेटाे चालक हुआ जख्मी
Banka, Banka | May 21, 2024 शहर के जगतपुर माेहल्ला के पास कार व टाेटाे की टक्कर हाे गई। दुर्घटना में टाेटाे चालक गंभीर रूप से जख्मी हाे गया। माैके पर डायल 112 की वाहन पहुंची और जख्मी चालक पाेखरिया निवासी अनिरूद्ध पंडित काे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार टाेटाे चालक सदर अस्पताल से गांधी चाैक की ओर जा रहा था। इस दाैरान पीछे से एक कार ने टाेटाे में टक्कर मार दिया।