बांका: जनकपुर गांव में पूर्व के विवाद को लेकर एक युवक को दबंगों ने पीटकर किया जख्मी, घायल युवक का सदर अस्पताल में हुआ उपचार
Banka, Banka | May 21, 2024 अमरपुर थाना क्षेत्र जनकपुर गांव में पूर्व के विवाद काे लेकर एक युवक काे मारकर जख्मी कर दिया गया। परिजन जख्मी काे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां सदर अस्पताल में डाॅ कुमार साैरव ने जख्मी का उपचार किया। जख्मी जनकपुर निवासी गुलाबी यादव ने बताया कि पूर्व के विवाद काे लेकर गांव के अजीत कुमार, दीपक कुमार, सुनील यादव सहित अन्य लाेगाें ने घर में घुस मारपीट किया।