बिलग्राम: बिलग्राम में खुला नाला बना हादसों का कारण, बाइक सवार बाइक सहित गिरा नाले में, नगर पालिका की लापरवाही उजागर
बिलग्राम नगर पालिका परिषद कार्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित एक खुले और क्षतिग्रस्त नाले ने एक बार फिर प्रशासनिक लापरवाही की पोल खोल दी।यहाँ रविवार सुबह करीब 11 बजे एक बाइक सवार संतुलन खोकर सीधे नाले में जा गिरा और घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाला लंबे समय से खुला और टूटा पड़ा है, जिससे गुजरना जोखिम भरा बना हुआ है। हादसे के वक्त आसपास मौजूद स्थान