सिकंदराराऊ: नावली के पास रोडवेज बस ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की हुई मौत, पत्नी गंभीर घायल
बसई निवासी विजेंद्र कुमार अपनी पत्नी नीरज देवी के साथ गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। कासगंज रोड पर नावली के पास रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे पति की मौके पर ही मौत हो गई वही पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाका पुलिस के द्वारा ड्राइवर और बस को कब्जे में ले लिया वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घायल पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया