ओबरा: ऊंचका गांव में किसान की फसल में लगी आग, लाखों का गेहूं जलकर हुआ राख, फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची
Obra, Sonbhadra | Apr 19, 2026 सोनभद्र के घोरावल के ऊंचका गांव में रविवार शाम एक किसान के खेत में आग लगने से गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना के बावजूद दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। यह घटना रविवार शाम करीब 6 बजे हुई। किसान राजेंद्र शरण सिंह के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगी, जिससे लगभग 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।