जहानाबाद: दिल्ली के सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाला आक्रोश मार्च।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ED ने गिरफ्तार कर लिया है जिसको ले कर के जहानाबाद शहर में आम आदमी पार्टी ने आक्रोश मार्च निकाला । शहर से होते हुए कार्यकर्ता बीजेपी दफ्तर का घेराव करने पहुंचे । कार्यकर्ता ने बीजेपी के खिलाफ़ जमकर नारेबाजी की । गौरतलब हो कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को केंद्रीय एजेंसी ने कई समन भेजा था ।