जहानाबाद: स्थानीय कॉपरेटिव बैंक परिसर में महामूर्ख सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का किया गया अयोजन, 24 साल से लगातार हो रहा सम्मेलन
जहानाबाद में होली मिलन सह महामुर्ख सम्मेलन का आयेजन स्थानीय कॉ-ऑपरेटिव बैंक परिसर में किया गया । विगत 24 वर्षों से आयोजित इस महामुर्ख सम्मेलन में जिले के राजनीतिज्ञ से लेकर कई जाने-माने लोग शामिल हुए । इस अवसर पर इस साल उपाधियों की संख्या 35 कर दी गयी थी । सर्वप्रथम कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक होली गीत प्रस्तुत किया गया जिसका लोगों ने आनंद उठाया ।