बिहारीगंज: मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर बिहारीगंज थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। थाना अध्यक्ष लवकुश कुमार के नेतृत्व में बाजार क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में पुलिसकर्मी, सशस्त्र बल के जवान और चौकीदार शामिल रहे। पुलिस ने लोगों से शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की तथा अफवाहों से दूर रहने का संदेश दिया।