बीना: बेटे की प्रताड़ना से तंग बूढ़ी माँ बेटियों संग एसडीओपी कार्यालय पहुंची, न्याय की गुहार लगाई
Bina, Sagar | Apr 30, 2026 मनोरमा वार्ड की रहने वाली 70 वर्षीय अहिल्या सेन पिछले एक साल से अपने ही बेटे की प्रताड़ना झेल रही हैं। बेटा न सिर्फ उन्हें घर से निकालने की धमकियाँ दे रहा था, बल्कि मारपीट तक करने लगा था। परेशान माँ आखिरकार अपनी दोनों बेटियों के ससुराल चली गईं। जब बूढ़ी माँ अपनी दोनों बेटियों के साथ वापस अपने घर लौटीं, तो उनके बेटे ने पूरे मकान पर कब्जा कर लिया।