महोबा: महोबा के पहरेथा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Mahoba, Mahoba | Apr 19, 2026 महोबा के पाठा गांव निवासी 26 वर्षीय राजकुमार पुत्र जयकरण बाइक में सवार होकर अपने घर से खन्ना जा रहा था। तभी पहरेथा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में घायल का उपचार किया जा रहा है।