बांगरमऊ: लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर शीशम का पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित, वन विभाग और पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हटाया
उन्नाव में रविवार शाम 4 बजे तेज हवा के चलते एक बड़ा शीशम का पेड़ लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर गिर गया। घटना आसीवन थाना क्षेत्र के मुशीराबाद गांव के पास हुई हैं। पेड़ गिरते ही सड़क पर लंबा जाम लग गया और दोनों ओर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। स्थानीय निवासी शब्बीर अली शाह ने तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के क्षेत्रीय दरोगा सीताराम गौड़ और