धनौरा: गजरौला गांव शाहबाजपुर डोर के पास तेज रफ्तार बाइक का टायर फटा, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, एक की मौत
थाना क्षेत्र के गांव चौबारा निवासी तालिब पुत्र मासूम अली अपने साथी शाहरुख पुत्र अब्दुल सत्तर के साथ बृजघाट की तरफ बाइक से घूमने जा रहा था। रविवार रात लगभग 10:40 पर जैसे ही बाइक उनकी शहबाजपुर डोर के पास पहुंची तो अचानक बाइक का टायर फट गया, अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से जा टकराई, जिसमें शाहरुख की मौके पर मौत हो गई, तब की तालिब की हालत गंभीर बताई जा रही है।