धनौरा: गजरौला के ब्रजघाट व तिगरी गंगा धाम में पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
पूर्णिमा पर बृजघाट और तिगरी गंगा धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गंगा स्नान के साथ लगाई आस्था की डुबकी हर-हर गंगे के उद्घोष से गंगातट गूंज उठे। विधि-विधान संग पूजन कर परिवार और समाज में सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना भी की गई। जरूरतमंदों को दान कर पुण्य लाभ कमाया। सोमवार तड़के से ही कड़ाके की सर्दी के बावजूद श्रद्धालु बृजघाट और तिगरी गंगा धाम पहुंचे।