धनौरा: गजरौला थाना पुलिस ने महिला पर फावड़े से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया
महिला को फावड़े का प्रहार करके घायल करने व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करके चालान किया। बता दें कि तीन दिन पूर्व थाना क्षेत्र के गांव गंगापुरी में ओमकारी नामक महिला अपनी बेटी निर्मला के साथ खोत पर गई थी। उसने वहां देखा कि उसके खेत में बने बोरिंग से पड़ोसी खेत स्वामी इंजन चला रहा है।