बांदा: गोयरा मुगली गांव के पास बाइक के सामने ब्रेकर पड़ने से बाइक में बैठी महिला गंभीर रूप से घायल
Banda, Banda | Dec 3, 2025 बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र अंतर्गत गोयरा मुगली गांव के पास बाइक के सामने ब्रेकर पड़ जाने की वजह से बाइक में बैठी महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल महिला बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के झील का पुरवा मोहल्ले की निवासी है।