बांदा: डीएम ने जिला महिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर व कर्मचारी मिले अनुपस्थित, लगाई फटकार
Banda, Banda | Dec 3, 2025 बांदा की डीएम जे रीभा ने बुधवार को जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई डाक्टर व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिसको लेकर डीएम ने प्रभारी सीएमएस को फटकार लगाई। तो वही यहां पर कुछ अव्यवस्थाएं भी देखने को मिली जिनमें जल्द सुधार को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश डीएम ने दिए। तो वहीं महिला अस्पताल से कुछ रजिस्टरों को भी डीएम अपने साथ लेकर गईं।