बांदा: जिला अस्पताल के सामने ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
Banda, Banda | Dec 3, 2025 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल के सामने ई-रिक्शा की टक्कर लगने की वजह से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। युवक परीक्षा देकर बाइक द्वारा वापस आ रहा था। घायल युवक को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टर के घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। वहीं ई रिक्शा चालक ई रिक्शा लेकर मौके से फरार हो गया है।