बांदा: कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने DM को ज्ञापन दिया, वक्फ संपत्तियों के अपलोडिंग की तारीख बढ़ाने की मांग की
Banda, Banda | Dec 3, 2025 बांदा के कलेक्ट्रेट में बुधवार को मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे। जहां पर इन्होंने अल्पसंख्यक मंत्रालय की वेबसाइट व उम्मीद पोर्टल के काम न करने की DM को समस्या बताई और वक्फ संपत्तियों को अपलोड करने की अंतिम तारीख को बढ़ाने की मांग की। प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे लोगों ने बताया कि अल्पसंख्यक मंत्रालय की वेबसाइट व उम्मीद पोर्टल बिल्कुल भी काम नही कर रहा है।