ललितपुर: मोहल्ला चौका बाग रावतयाना निवासी पूर्व पार्षद के घर के बाहर तीन अज्ञात बदमाशों ने चलाई गोली, भाई बाल-बाल बचा
मोहल्ला चौकाबाग रावतयाना निवासी पूर्व पार्षद जाहिर रानू के घर के बाहर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने गोली चला दी। जिसके चलते उनका भाई बाल बाल बच गया मामले को लेकर पीड़ित ने सदर कोतवाली पर शिकायती पत्र देते हुए मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।वही मामले को लेकर पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे है।