गिरिडीह: महुआ पेड़ के बंटवारे पर भाइयों में विवाद, मनोज साव की पिटाई, अस्पताल में इलाज जारी
राजधनवार थाना क्षेत्र के अरर्थांगों निवासी मनोज साव के साथ गोतिया लोगों ने मारपीट कर दी।घटना में घायल मनोज का इलाज शनिवार को 4 बजे सदर अस्पताल में चल रहा था। बताया गया कि मनोज साव के पिता ने एक महुआ का पेड़ लगाया था और यह तीन भाई है। दो भाई बाहर रहते हैं और यह यहां रहकर अपना रोजी रोजगार कर रहा है।