जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत करकी में मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने गुरुवार की शाम 7 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि फरयादिया फूलबाई सिंह गोंड पति रामनिवास सिंह गोंड उम्र 38 वर्ष निवासी करकी ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उसके साथ आपसी रंजिश में उसके गांव के धर्मेन्द्र बैगा एवं नागेन्द्र उर्फ दादू बैगा ने मारपीट किया।