पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में पुलिस ने ज्वेलरी दुकानों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Purnea East, Purnia | May 4, 2026
पूर्णिया जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। एसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित ज्वेलरी दुकानों का निरीक्षण किया गया। पूर्णिया पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत अधिकारियों ने दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।