कोटपूतली: कोटपुतली में परशुराम जन्मोत्सव को लेकर ब्राह्मण समाज की बैठक, 26 अप्रैल को निकलेगी शोभायात्रा
Kotputli, Alwar | Apr 14, 2026
भगवान श्री परशुराम मंदिर प्रांगण में नगर ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता बजरंग लाल शर्मा ने की, जबकि निर्देशन मंदिर कमेटी अध्यक्ष हरिशंकर शर्मा का रहा। बैठक में 19 अप्रैल अक्षय तृतीया पर प्रातः 8 बजे परशुराम जन्मोत्सव मनाने का निर्णय लिया।