पंडरिया: ग्राम डाबरी में 52 पत्ती ताश में पैसा लगाकर जुआ खेलने वाले 04 जुआरियों को कुंडा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार,1120 रु जप्त
06 फरवरी को कुंडा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डाबरी में 52 पत्ती ताश में पैसा लगाकर के जुआ खेलने वाले चार जुआरियों को कुंडा थाना पुलिस की टीम में 1120 रुपए नकदी रकम के साथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार जुआरियों में संतोष चंद्राकार,गोपाल दास गेंदले,चैतराम भास्कर और सुखदेव साहू शामिल है। जिन पर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है।