पीपलदा: अयाना पुलिस ने थाने के सामने सार्वजनिक स्थान पर ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | May 10, 2024 अयाना पुलिस ने आज मांगरोल रोड़ पर थाने के सामने एक व्यक्ति को ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि भंवर लाल पुत्र रामनारायण माली निवासी मांगरोल को तेज आवाज में वाहन में टेप रिकॉर्डर बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर गिरफ्तार किया गया उस पर 4/6 आर एन सी एक्ट में कार्यवाही की गई।