कासगंज: जखेरा पुलिया के समीप टैंकर ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, तीन ई-रिक्शा सवार घायल
ढोलना थाना क्षेत्र के जखेरा पुलिया के पास अज्ञात टैंकर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों में ई रिक्शा चालक लेखपाल निवासी सलेमपुर बीबी, शाहिद निवासी बिलराम और लीलावती निवासी नगला रज्जी शामिल हैं।