पूरनपुर: जसवंती राइस मिल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की हुई मौत
पूरनपुर मोहल्ला कायस्थान के रहने वाले चंद्रपाल पुत्र ओमप्रकाश राइसमिल में पल्लेदार थे। चंद्रपाल मुड़ैला के राइसमिल से काम करके साथी को लेकर बाइक से वापस पूरनपुर आ रहे थे। उन्होंने अपने साथी पल्लेदार को महादिया छोड़ा और घर आ रहे थे। तभी जसवंती राइस मिल के पास चंद्रपाल की स्पेलंडर बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।