प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जिले में उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया बकरीद का पर्व, ईदगाहों में अदा की गई नमाज
जिलेभर में गुरुवार को मुस्लिम समाज द्वारा बकरीद का पर्व हर्षोल्लास, अमन और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाहों में सामूहिक नमाज अदा कर देश और प्रदेश में सुख-शांति, अमन और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह में सुबह ईद की नमाज अदा करवाई। नमाज से पहले मौलाना ने तकरीर करते हुए