बरहट: लक्ष्मीपुर में बिजली कटौती के खिलाफ युवाओं ने किया विरोध, सुधार का आश्वासन मिला
Barhat, Jamui | Apr 26, 2026 लक्ष्मीपुर में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर रविवार को युवा नेता नीरज राजा के नेतृत्व में कई युवाओं ने बिजली कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। नीरज राजा ने 4 बजे बताया कि पिछले सात दिनों से क्षेत्र में बार-बार बिजली गुल रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। युवाओं ने लक्ष्मीपुर के जेई से मुलाकात कर समस्या रखी।