आज सोमवार को सुबह करीब 10 बजे नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव फजलपुर तमेला के पास बस से उतरकर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी हादसे में पैदल जा रहे। व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव बाल किशनपुर निवासी जानी राम के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।