जगाधरी: सरोजिनी कालोनी पार्ट 2 घरों में आ रहे गंदे पानी से परेशान है कॉलोनी वासी प्रशासन को दी शिकायत लोगो को बीमारी फैलने का डर
लोगों के घर में पीने का गंदा पानी आने से कॉलोनी वासी पूरी तरह से परेशान है। इसको लेकर उन्होंने विभाग को शिकायत भी दी है। उन्हें डर है कि जैसे दूसरी कॉलोनी में डायरिया फैला हुआ है उनकी कालोनी में भी न फैल जाए । वहीं अधिकारी ने बताया जगह जगह पर पाइप लाइन को गड्ढे खोदकर चेक किया जा रहा है ताकि इसका समाधान किया जा सके।