सकरा: रतनपुर गांव में छापेमारी, 151 लीटर विदेशी शराब बरामद, महिला शराब कारोबारी गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 151 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। घटना रविवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। वहीं मौके से महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार हुई महिला आरोपी का पहचान सीमा देवी बताया गया है। बरियारपुर थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि महिला से पूछताछ की गई है।