अनूपपुर: बदरा की नर्सरी ने जीता SECL CMD का दिल, आम का स्वाद चखा, हरियाली की हुई सराहना
ग्राम पंचायत बदरा की नर्सरी ने मंगलवार को एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) हरीश दुहन का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। जमुना-कोतमा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सीएमडी ने नर्सरी का निरीक्षण कर यहां किए जा रहे पर्यावरण संरक्षण एवं पौध संवर्धन के कार्यों की सराहना की। नर्सरी संचालक नूर मोहम्मद तन्हा ने उन्हें विभिन्न प्रजातियों के पौधों के बारे में बताएं।