लातेहार: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने किया वृक्षारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे उपायुक्त संदीप कुमार ,वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने तापा पहाड़ पार्क में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया।