राठ: बड़ी जुल्हैटी में बेवा महिला ने दबंगों पर लगाया आरोप, कहा- घर में घुसकर गाली-गलौज और पथराव कर जान से मारने की दी धमकी
Rath, Hamirpur | May 20, 2026 राठ कोतवाली व कस्बा क्षेत्र के बड़ी जुल्हैटी इलाके में चार दबंग व्यक्तियों ने पड़ोस में रहने वाली बेवा महिला के घर में घुसकर बेवा महिला तथा उसके पारिवारिक सदस्यों के साथ अभद्रता और गाली गलौज करते हुए घर में पथराव कर दिया तथा सभी को जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित बेवा महिला ने आज राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।